अभिषेक जैन आंवा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का धार्मिक स्थलों एवं संतों के प्रति लगाव देखते ही बनता है। इसकी दीवानगी का नज़ारा शनिवार को श्री शांतिनाथ दिगबंर जैन अतिशय क्षेत्र सुदर्शनोदय तीर्थ आवां में देखने को मिला। गौरव यात्रा की व्यस्तता के बावजूद समय निकाल कर अचानक एक दिन पहले कार्यक्रम बनाया और शनिवार सुबह करीब 11 हेलीकॉप्टर से जैन अतिशय क्षेत्र आवां पहुंचकर वहां ससंघ चतुर्मास कर रहे मुनिपुंगव सुधा सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेकर मंदिर में शांतिनाथ भगवान के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
इससे पहले उन्होंने मुनि श्री सुधासागर जी से भी धार्मिक चर्चा की और इस क्षेत्र समेत अन्य अतिशय आदि धार्मिक क्षेत्रों के विकास का आश्वासन दिया। बाद में लौटते समय मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का भी हाथ जोडकर अभिनंदन किया। इन दिनों श्री शांतिनाथ दिगबंर जैन अतिशय क्षेत्र सुदर्शनोदय तीर्थ आवां में मुनिपुंगव सुधा सागर जी महाराज का ससंघ चतुर्मास कर रहे है। इनसे आर्शीवाद लेने के लिए देशभर से राजनेता लेकर कई वीआईपी आर्शीवाद लेने आ रहे है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर जैन अतिशय क्षेत्र आवां पहुंचकर प्रदेश की खुशहाली के लिए श्रीफल भेंट कर मुनि सुधासागर महाराज से आर्शीवाद लिया। इस दौरान सुधा सागर महाराज ने संस्कृति एवं संस्कारों की सुरक्षा की बात कही। पर्यावरण वनों की सुरक्षा के साथ ही जलीय संरचनाओं की भी हमें सुरक्षा करनी चाहिए। इससे इतिहास बनता है।
मुनिश्री सुधा सागरजी महाराज से आशीर्वाद लेती वसुंधरा राजे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
जैन तीर्थों के विकास के लिए सरकार तैयार : वसुंधरा राजे
0
Sunday, September 30, 2018
Tags