सरकुला डेम की मंजूरी के बाद,टिकिट धारियों को झटका फिर भाजपा से इस उम्मीदबार को मिल सकता है जनता का आशीर्बाद

योगेन्द्र जैन पोहरी-पोहरी विधानसभा में हमेशा से जातिगत समीकरण से ही हार जीत होती रही है चाहे वो बाह्मण उम्मीदबार या धाकड़ उम्मीदबार हो । पोहरी क्षेत्र में अभी तक के विधानसभा चुनाव में इन दोनों जाति के प्रत्यासी ही जीत दर्ज करके विधानसभा में पोहरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है ।पोहरी क्षेत्र की बात करे तो 2008 व 2013 चुनाव की तो भाजपा प्रत्याशी रहे प्रहलाद भारती को जनता ने विधानसभा का आशीर्वाद दिया था।
पोहरी क्षेत्र में लगातार जल समस्या की मांग उठी और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता ने संदेश भी दिया कि सरकुला नही तो भाजपा नही। इस बार सरकुला डेम की मंजूरी के बाद चुनाव से पूर्व समीकरण बदलते दिखाई दे रहे है और बात करे तो मोजूद विधायक प्रहलाद भारती को तीसरी बार जनता का आशीर्बाद मिल सकता है क्योंकि जनता की दो मुख्य मांगे नगर पंचायत व सरकुला डेम की मंजूरी विधानसभा चुनाव से पूर्व करके विरोधियो के मुंह बन्द कर दिए है
यदि सरकार व संगठन में विधायक प्रहलाद भारती की पकड़ का अंदाज इसी बात से लगा सकते है कि चुनाव से पूर्व सबसे बड़ी सरकुला डेम की  घोषणा बाद टिकिट के दावेदार रहे भाजपा कार्यकर्तो को एक बड़ा झटका दिया है
क्षेत्र को मिली अरबो की सौगात-पोहरी क्षेत्र की जनता जल समस्या से परेशान थी और गर्मियों में जल समस्या विराट रुप धारण कर क्षेत्र में हाहाकार माच देती थी इस समस्या को लेकर जल क्रांति ने एक आंदोलन किया था इस आंदोलन में जनता की मांग पोहरी में जल समस्या का स्थाई समाधान सरकुला डेम है फिर क्या क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने जनता की इस मांग को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर  मंत्री व मुख्यमंत्री से भी इस मांग को मुख्यता से रखा और आज विधायक प्रहलाद भारती की मेहनत रंग लाई और पोहरी कृष्णगंज सहित आस पास के 4 दर्जन ग्रामीण क्षेत्र में जल समस्या से लेकर सिचाई की भी व्यबस्था इस अरबो के डेम से होगी ,क्षेत्र की बात करे तो अब तक कि सबसे बड़ी योजना का लाभ पोहरी विधानसभा वासियो को मिला है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.