बाढ़ प्रभावितों को राहत , मकान क्षति में 1 करोड़ से अधिक की राहत राशि वितरित


शिवपुरी, - 
शिवपुरी जिले न के  निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीम सक्रिय होकर काम में लगी है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि प्राथमिकता के साथ वितरित की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि पर 14 व्यक्तियों को 56 लाख की राहत राशि प्रदान कर दी गई है। जिसमें पोहरी में 4 लाख, शिवपुरी में 8, नरवर में 8, करेरा में 8, पिछोर में 4, रन्नौद में 4, कोलारस में 4, बदरवास में 12 और खनियाधाना में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सहित कुल 56 लाख की आर्थिक सहायता अभी तक भी जा चुकी है।
इसी प्रकार पशु हानि के 160 प्रभावित व्यक्तियों को 34 लाख 84 हजार से अधिक और मकान क्षति में 4705 व्यक्तियों को एक करोड़ 44 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अभी तक दी गई है। घर की सामग्री कपड़ा, बर्तन, खाद्यान्न खराब होने पर भी परिवारों को आर्थिक मदद दी गयी है जिसके तहत 1240 प्रभावितों को 54.76 लाख की सहायता दी जा चुकी है। पूर्ण मकान क्षति होने पर 465 प्रभावितों को 27 लाख 9 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.