बयान वापस नहीं लेना चाहिए,बल्कि प्रज्ञा शहीद के परिवार और देश से माफी मांगे:ज्योतिरादित्य सिंधिया




शिवपुरी-कांग्रेस महासचिव और गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बगैर कहा कि जिन लोगों ने शहादत को लेकर बयान दिया है, उन्हें देश और शहीद के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शनिवार को गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख रहे शहीद हेमंत करकरे पर भोपाल संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर श्री सिंधिया ने पत्रकारों से कहा,"किसी की भी शहादत पर जिसने इस देश के लिए जान दी हो, उस पर अगर टिप्पणी की जाए, तो इससे निंदनीय बात नहीं हो सकती। जिस व्यक्ति ने यह टिप्पणी की है, उस व्यक्ति को केवल अपना वक्तव्य वापस नहीं लेना चाहिए, बल्कि उसे शहीद के परिवार से और देश से भी माफी मांगनी चाहिए।"
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेठी में बतौर उम्मीदवार शपथ-पत्र में दी गई जानकारी को लेकर मीडिया में उठ रहे सवालों पर सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी भारत के नागरिक हैं और भारत के नागरिक के तौर पर उन्होंने अपना नाम निर्देशन पत्र में भरा है।

इस मौके पर श्री सिंधिया ने कहा, "मेरा यह सौभाग्य है कि मैंने गुना-शिवपुरी से एक बार फिर से नामांकन पत्र भरा है। गुना-शिवपुरी की जनता से मेरा एक पारिवारिक रिश्ता है। इस क्षेत्र का विकास और प्रगति मेरा मुख्य ध्येय रहा है और आगे भी रहेगा।"


सिधिया ने कहा, "यह चुनाव गुना और शिवपुरी का नहीं है, बल्कि देश में बदलाव का चुनाव है। साथ ही नए संकल्प एवं न्याय का चुनाव है। गुना-शिवपुरी की जनता के जरिए यह संकेत और निर्णय पूरे देश में देखने को मिलेगा।
किया रोड शो,भरा पर्चा-पूर्व से तयशुदा कार्यक्रम के तहत ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर गुना से शिवपुरी पहुँचे,श्री सिंधिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ शहरबासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कलेक्ट्रेड पहुँचे,उनके साथ केबीनेट मंत्री तुलसी सिलाबट प्रभुराम चौधरी,प्रधुम्न सिंह तोमर सहित अन्य मंत्री भी मौजूद रहे,जबकि सांसद श्री सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पहले से कलेक्ट्रेड के बाहर मौजूद थीं।श्री सिंधिया नामांकन भरने के लिए अपने साथ पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया,पिछोर विधायक केपी सिंह एव्म हरवीर रघुवंशी को ले गए।नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया गाँधी पार्क मैदान में पहुँचे जहाँ एक विशाल सभा का आयोजन किया गया था।
प्रधानमंत्री को किया आमंत्रित,गिनाए विकास कार्य-
आज गाँधी पार्क मैदान में सम्पन्न हुई कांग्रेस की विशाल आमसभा में बोलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका नाम लिए बगैर निशाना  साधते हुए कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व देश के "प्रधानसेवक यहां आए थे और उन्होंने कहा था कि,कागज के टुकड़े पर मेडिकल कॉलेज नही बनते और उन्होंने यह भी कहा था कि आप यहाँ (गुना-शिवपुरी) से भाजपा का सांसद बनाओ आपको पानी में लाकर दूँगा"।श्री सिंधिया ने आगे बोलते हुए कहा कि अब में देश के प्रधानसेवक को यहाँ शिवपुरी में आमंत्रित करता हूँ कि वो यहां आयें और देखें की कागज के टुकड़े पर मेडिकल कॉलेज कैसे बनकर खड़े होते है,श्री सिंधिया ने जलाबर्धन योजना पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने इस योजना को कई वर्षों तक अटकाए रखा था,लेकिन मैंने कहा था कि हमारी सरकार आने के 6 माह के अंदर शिवपुरी को पानी उपलव्ध कराऊंगा, आज हमारी सरकार बने 6 माह नही हुए है बाबजूद इसके शिवपुरी में मड़ीखेड़ा का पानी आ गया है।मंच से बोलते हुए श्री सिंधिया ने खुद के द्बारा कराए गए विकास कार्यों का जमकर बखान किया।
चर्चा का विषय रहा केपी सिंह का भाषण-कांग्रेस द्बारा आज आयोजित की गई आमसभा को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से पहले पूर्व विधायक,विधायक,तमाम मंत्रियों ने भी सम्वोधित किया।इस सभा से सबसे ज्यादा पिछोर विधायक केपी सिंह द्बारा दिया गया भाषण चर्चा का विषय रहा।केपी सिंह ने अपने भाषण में सांसद सिंधिया के पहले चुनाव(वर्ष 2002)से लेकर वर्तमान चुनाव तक की बात करते हुए कहा कि मैं चाहता हूँ कि महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी के अलाबा इंदौर या किसी और सीट से चुनाव लड़ें,गुना-शिवपुरी सीट को वह महारानी(प्रियदर्शनी राजे सिंधिया)के लिए छोड़ दे।इससे पार्टी को फायदा होगा और कांग्रेस की एक सीट भी बढ़ जाएगी, केपी सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि इस चुनाव में महारानी भी अपना पसीना बहा रहीं है जबकि इसकी जरूरत नही है,अगर महाराज महारानी दोनों भी चुनाव प्रचार में नही आएंगे तो भी महाराज चुनाव जीत जायेंगे।पिछोर विधायक ने आगे अपने भाषण में कहा कि महाराज महारानी के अलाबा अगर हम सब भी चुनाव प्रचार में नही जाएंगे तो भी महाराज चुनाव जीत जायेंगे,हम सब गाड़ी के नीचे चलने बाले कुत्ते की तरह हैं।
महाराज का चुनाव जनता खुद लड़ती है।हालाकि केपी सिंह के भाषण के दौरान कई बार ऐसा भी लगा,जैसे केपी सिंह सांसद सिंधिया पर कटाक्ष कर रहे हों।
*
चौधरी राकेश सिंह सहित अन्य ने ली कांग्रेस की सदस्यता-चौधरी राकेश सिंह ने आज ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली।वे एकाएक कांग्रेस के मंच पर पहुँचे जहाँ उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माला पहनाई।राकेश सिंह के अलाबा सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.