चुनाव से पूर्व सपाक्स ने दी सरकार को चेतावनी,आज सपाक्स का शक्ति-प्रदर्शन 70 से ज्यादा संगठन होंगे शामिल

भोपाल- सरकार द्वारा एसटी एससी एक्ट में संसोधन करने के बाद सभी दल के नेता सामान्य,पिछड़ा या अल्पसंख्यक वर्ग के निशाने पर है। केंद्र सरकार द्वारा किये गए कानून में बदलाव के बाद देश भर में सरकार के विरोध जनता सड़को पर आई और अपनी मांगों को उठाकर सरकार से मांग की ।इस काले कानून को वापिस लो।
लेकिन सरकार ने अभी तक इस मांग पर ध्यान नही दिया।
आज सरकार को चेतावनी जारी करते हुए सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग संस्था (सपाक्स) समाज की क्रांति सभा रविवार को कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड में होगी। सभा में सामान्य, ओबीसी, अल्पसंख्यक वर्ग के 70 से ज्यादा संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए सपाक्स ने सोशल मीडिया पर हजार से ज्यादा ग्रुप में रूट चार्ट बनाकर पोस्ट भेजे हैं। प्रमुख पदाधिकारियों का दावा है कि फेसबुक पेज पर 70 हजार लोग जुड़ चुके हैं।

सपाक्स समाज के संरक्षक एचएल त्रिवेदी, युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक सोनी एवं प्रवक्ता मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 51 जिलों से लोग आएंगे। इनके वाहन राजधानी में पांच दिशाओं से प्रवेश करेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

इन्हें किस रास्ते से आना है यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। इंतजाम के लिए पांच सौ से ज्यादा लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी भी सपाक्स की सभा में  शामिल होंगे।
ये संगठन होंगे शामिल : सपाक्स के पदाधिकारियों ने बताया कि सभा में राजपूत करणी सेना, श्री परशुराम सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, प्रगतिशील ब्राह्मण संस्था, क्षत्रिय महासभा, पिछड़ा वर्ग संगठन, वैश्य समाज, प्रतिभा बचाओ संगठन, ब्रह्म समागम समिति, युवा छात्र संगठन, महिला संगठन समेत अनेक संगठन शामिल होंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.