इधर, इस बीमारी को लेकर सरकार अलर्ट भी जारी कर सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक पांच साल से कम उम्र के बच्चे, बुजुर्ग, कैंसर पीड़ित, डायबिटीज मरीज, गर्भवती महिला, किडनी के पुराने मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने आते ही तत्काल चिकित्सीय जांच करवाएं।
ये रखें सावधानी
इस बीमारी से बचने के लिए सामान्य सर्दी जुकाम को भी नजर अंदाज न करें। भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचें, मुंह में रूमाल या कपड़ा बांधकर रखें, बार-बार हाथ धोएं।