भिण्ड-भगवान परशुराम मन्दिर पर शहर के युवाओं द्वारा " श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ" में श्याम सुंदर कटारे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मध्य प्रदेश बनाए जाने के बाद भिण्ड आगमन पर परशुराम मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया।
सर्व प्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मा जी द्वारा भगवान परशुराम जी को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया, उसके उपरांत सभी लोगों ने नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा जी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

श्री शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें मिलकर इस संघठन को आगे लेकर जाना है, समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ हमें मिटाना होगा पहले खुद हमें अपने अंदर की बुराइयों को मारना होगा तभी हम समाज में फैली बुराइयों से लड़ पायेंगे। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी श्री तिवारी बाबा जी, श्री जसराम बौहरे (सरपंच), सुमलेश चौधरी,गिरिराज पाण्डेय, कृष्णा पुरोहित, अनुज पुरोहित, शिवम बरुआ, योगेश, दीपक पंडित, आकाश आदि लोग मौजूद रहे।
