भाजपा मंडल की बैठक हुई आयोजित

उमेश लोधी खोड- शिवपुरी विधानसभा के खो़ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोड मंडल की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सर्वप्रथम भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्यामाप्रसाद मुखर्जी व  राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ  किया गया कार्यक्रम की स्वागत वेला पर  भाजपा मंडल के कार्यालय मंत्री राजकुमार लोधी ने सभी पदाधिकारियों व कर्मठ कार्यकर्ताओं को तिलकबंधन कर स्वागत किया पश्चात् पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामजीलाल लोधी कार्यक्रम की रूपरेखा रखकर कहा की आगामी विधानसभा चुनाव  मे माननीय विधायक जी को अधिक से अधिक मतों से जिताने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया एवं उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आने वाली  2 अक्टूबर को सभी भाजपा कार्यकर्ता नगर में झाड़ू लगाकर स्वच्छिता का सन्देश देंगे तथा 12 अक्टूबर को राजमाता विजयराजे  सिंधिया की जयंती है उस दिन भी एक बैठक का आयोजन होगा जिसकी रूपरेखा इस बैठक में रखी गयी कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष केरनसिंह लोधी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामजीलाल लोधी , अनसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश परिहार , अभिषेक बरसैंया नगर अध्यक्ष , ब्रजमोहन निगोती विधायक  प्रतिनिधि उमेश लोधी पत्रकार ,  राजकुमार लोधी रामजीलाल लोधी , बीरन लोधी सुरेश जाटव , पुष्पेंद्र लोधी , राजभानसिंह चौहान , दयाशंकर लोधी भूपतसिंह लोधी , नवीन भार्गव उत्तम नीखरा अमीन खान , आदि कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.