उमेश लोधी उमरीकलां-स्वर्गीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर उमरीकलां कस्बे में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष खोड बीरसिंह लोधी ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी विधानसभा में हमको सच्चे दिल से मेहनत करके महाराज सिंधिया जी के हाथ मजबूत करना है कार्यक्रम में वीरसिंह लोधी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष खोड , रामदास बघेल पूर्व जनपद अध्यक्ष , धनीराम वर्मा पूर्व सरपंच , मुलायमसिंह लोधी आकाश सेन , राजेंद्र शर्मा , हनुमत परिहार जितेंद्र वंशकार , बन्टी तोमर , शिवकुमार पाल , पवन विश्वकर्मा , रामकिशन कोली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे