निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 की तैयारी हेतु ईवीएम एवं वीवीपेट की बौद्धिक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय करेरा में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों से ईवीएम, वीवीपेट, सेंसर, चैलेंज बोर्ड, टेंडर वोट, टेस्ट बोर्ड, फॉर्म 17 ख एव ग के बारे में प्रथक-प्रथक लोगों से प्रश्न पूछें। उन्होंने मास्टर ट्रेनरो को निर्देश दिए कि ट्रेनिंग उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों का टेस्ट भी लिया जाए। उन्होंने मास्टर ट्रेनर सहित ट्रेनीज को निर्देशित किया कि अपने-अपने रजिस्टर साथ लेकर आए व गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। मुझे प्रत्येक व्यक्ति को चुनाव के लिए सक्षम बनाना है। प्रत्येक कर्मचारी को निर्वाचन में आने वाली परेशानियों का सामना करना है। उन्होंने सीआरसी की जानकारी लेते हुए प्रशिक्षणार्थियों से मतदान की प्रक्रिया करवा कर भी देखी। 


श्रीमती गुप्ता ने कहा कि जिले में 1527 मतदान केंद्र हैं, सभी मतदान केंद्रों पर लगने वाले कर्मचारी निर्वाचन कार्य के लिए पूरी तरह तैयार रहें। इस दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने तहसील स्थित निर्वाचन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां फार्म-5 व फार्म-6 का अवलोकन कर उचित दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार  सर्वेश यादव, मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डॉ एलएस बंसल,आरके भार्गव, केशव शरण श्रीवास्तव, मुरारी लाल गुप्ता सहित 53 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। आज प्रथम पाली व द्वितीय पाली में 53-53 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.