राजनीतिक हलचल-अपने मामा साहब अबकी बार फिर चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है। इस बार वह ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से लड़ना चाहते है। राजनीतिक संवाददाता के मुताबिक वैसे मामा की गिनती दिग्गज भाजपा नेता के रूप में होती है। वह पूर्व की भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके है।
संवाददाता के मुताबिक हम बात कर रहे है शिवराज केबिनेट में मंत्री माया सिंह के पति ध्यानेन्द्र सिंह मामा जी की। हालांकि मामा साहब को पार्टी ने पिछली बार मौका न देकर मामी को पूर्व की सीट से मैदान में उतारा था। काफी कशमकश मुकाबले में मामी जीत कर राज्य सरकार में मंत्री बनी। लेकिन इस बार मामी के चुनाव लड़ने पर संशय है इसलिए मामा साहब के चुनाव लड़ने की खबरें बल पकड़ रही है। सूत्रों के मुताबिक वह सीधे तौर पर अपनी पार्टी के ही विधायक भारत सिंह को चुनौती दे रहे है। उनकी चुनौती भारत के टिकट कटवा और खुद के ग्रामीण से उदय के रूप में देखी जा रही है।
मामा के ग्वालियर ग्रामीण से लड़ने की है तैयारी
0
Saturday, September 29, 2018
Tags