पोहरी के भाजपा युवा नेता ने दिखाई मानवता,रुपए से भरा बैग किया वापस

पोहरी युवा भाजपा नेता रामसेवक किरार पैसे वापिस करते हुए

योगेन्द्र जैन पोहरी। आज भी मानवता लोगो के दिलो में है इसका जिंदा जगत उदाहरण दिखाने को मिला है।पोहरी तहसील के एक छोटे से ग्रामीण क्षेत्र से अपनी पहचान बनाने वाले  भाजपा के युवा नेता रामसेवकसिंह किरार ने मानवता की मिशाल पेश की जिसमें उन्होंने एक युवक के बैग में रखे 20 हजार रुपए सहित उसकी मार्कशीट वापिस की।
यहां घटना दो दिन पूर्व की  है जब प्रकाश धाकड़ निवासी राजस्थान अपने कार्य के लिए ऑटो से जीवाजी यूनिवर्सिटी से लौट कर वापस घर राजस्थान जा रहे थे जिसके लिए वह रेलवे स्टेशन पर उतर गए और बेग ऑटो में भूल गए। ऑटो चालक वहां से निकला तो ऑटो में डांगबर्बे के रामसेवक किरार बैठे और बैग देखकर ऑटो चालक से पूछा लेकिन बेग कोई अनजान व्यक्ति भूल गया जिस पर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उस युवक की जानकारी अपलोड की जिस पर उस व्यक्ति तक खबर पहुंच गई और वह व्यक्ति एक हफ्ते बाद आज उस बैग को लेने पहुंचे। बैग मिलने पर भाजपा युवा नेता रामसेवक को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.