हिन्दू पंचांग के अनुसार अक्टूबर में महीने के 20 दिन तीज-त्योहार रहेंगे। इसी महीने में दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार भी पड़ रहे हैं। इस महीने मां दुर्गा की पूजा के लिए 10 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इन 9 दिनों में दुर्गा पूजा और दसवें दिन दशहरे पर शस्त्र पूजा की जाएगी। वहीं एकादशी, प्रदोष, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे तीज त्योहार भी खास रहेंगे। इस महीने वाल्मीकी जयंती के साथ मीराबाई जयंती भी है। इन मुख्य दिनों के अलावा पितृशांति के लिए श्राद्धपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या भी है। वहीं दिवाली से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र भी इस महीने के आखिरी सप्ताह में रहेगा। इस तरह व्रत-त्योहारों के नजरिए से पूरा महीना महत्वपूर्ण है। ये है तीज-त्योहारों की लिस्ट - 2 अक्टूबर - महालक्ष्मी व्रत 5 अक्टूबर - इंदिरा एकादशी 6 अक्टूबर - प्रदोष व्रत, शनि त्रयाेदशी 7 अक्टूबर - शिवरात्री (मासिक शिवरात्री) 8 अक्टूबर - सर्वपित्रृ अमावस्या 10 अक्टूबर - नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना), महाराजा अग्रसेन जयंती 12 अक्टूबर - विनायक चतुर्थी 15 अक्टूबर - सरस्वती पूजा 16 अक्टूबर - कालरात्रि पूजा 17 अक्टूबर - दुर्गाष्टमी पूजा 18 अक्टूबर - दुर्गा नवमी पूजा 19 अक्टूबर - दशहरा, विजया दशमी 20 अक्टूबर - पापांकुशा एकादशी 21 अक्टूबर - पद्मनाभ द्वादशी 22 अक्टूबर - प्रदोष व्रत 23 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा, कोजागर व्रत 24 अक्टूबर - वाल्मीकि जयंति, मीरा बाई जयंती 25 अक्टूबर - कार्तिक माह शुरू 27 अक्टूबर - करवा चौथ 31 अक्टूबर - अहोई अष्टमी, पुष्य नक्षत्र खरीददारी का महा मुहूर्त
हिन्दू कैलेंडर: अक्टूबर में रहेगी त्योहारों की धूम,दशहरा और करवाचौथ जैसे बड़े त्यौहार
0
Monday, October 01, 2018
Tags