आन्ध्र प्रदेश की धरती पर परचम लहराने पहुंचे करैरा के खिलाड़ी

युगलकिशोर शर्मा-आन्ध्र प्रदेश के नेल्लोर में राष्ट्रीय शालेय वॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से हुई प्राम्भ। जिसमें करैरा के विद्यार्थी एवं कोच कर रहे मध्यप्रदेश का  प्रतिनिधित्व ज्ञात हो कि राष्ट्रीय शालेय वॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता दिनांक 7/01/ 2019 से 11/ 1 /2019 तक लैनूर आंध्र प्रदेश में आयोजित हो रही है जिसमें करेरा सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के विद्यार्थी भाग लेने पहुचे हैं।
करैरा के विशाल कोली, सागर दुबे , हरवंश कुशवाह, अभिषेक बैदौरिया, सुमित बाल्मीकि, सविता भरैया, शिवानी, कोच मेनेजर सुनील कुमार गुप्ता शासकीय प्राथमिक विद्यालय श्योपुरा, दिनेश व्यास,श्रीमती रानी प्रजापति शासकीय प्राथमिक विद्यालय सलैया  खिलाड़ियों को लेकर आयोजन स्थल पर पहुंच चुके हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता पर  करैरा एसडीएम उदय सिंह सिकरवार, करैरा प्राचार्य उत्कृष्ट श्रीमती इंदिरा दुबे, कन्या विद्यालय प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी, बीआरसी आफाक हुसैन,सहित सभी शिक्षकों इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है एवं राष्ट्रीय स्तर पर जीत की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.