आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार तत्परता से काम कर रही है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन के आवेदन लिए जा रहे हैं और समय सीमा निर्धारित कर उनका निराकरण किया जा रहा है।इसी क्रम मे कोलारस में भी शिविर लगाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का विकास करने के लिए हम तत्पर हैं। जनता की सेवा करना ही मेरा एक मात्र उद्देश्य है। राजनीति जनता की सेवा करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता से मेरा लगाव है। और आमजनों की समस्या का निराकरण करना हमारा कर्तव्य है
इस शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश सरकार के चार मंत्री कोलारसवासियों की समस्या सुनने पहुंचे। उन्होंने एक एक कर सभी आवेदकों को सुना। उनकी समस्या का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन समस्या सुनने के लिए श्री सिंधिया के साथ प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी उपस्थित थे। उनके साथ ही अशोकनगर विधायक जयपाल सिंह जज्जी, विधायक पोहरी सुरेश राठखेड़ा, विधायक जवत जाटव, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, बैजनाथ यादव , हरवीर रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गढ़ और कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, डी एफ ओ लवित भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच पी वर्मा भी मौजूद थे।
भाव खेड़ी के पीड़ित परिवार को दी सहायता
भावखेड़ी ग्राम में दो दलित बच्चों की हत्या की घटना के पीड़ित परिवार को सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया गया है। साथ ही नगरपालिका में नौकरी भी दी गयी है।

