बांसवाड़ा-बाहुबली कॉलोनी मांगलिक भवन में आचार्य पुलक सागर जी महाराज द्वारा ली जा रही धार्मिक क्लास में इंद्रियों की जानकारी दी गई। चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कोविड-19 के नियमानुसार एवं सामाजिक नियमों का पालन करते हुए हर मंच अलग-अलग ग्रुप में रोज आते हैं। गुरुदेव द्वारा क्लास में आज जानो मानो करो पर विशेष बताया गया कि जानना यानी ज्ञान, मानना यानी श्रद्धा, करना यानी चरित्र। इन पर कई उदाहरण से समझाया गया। गुरुदेव द्वारा जीवन के सफलता के लिए तीन सूत्र बताए गए। करो, सही करो, व्यवस्थित करो, जो इन तीन सूत्र को अपने जीवन में उतार देगा वह जीवन में कभी भी विफल नहीं होगा। गुरुदेव ने जिनेंद्र भगवान किसे कहते हैं जिसने अपने इंद्रियों पर जीत लिया हो फिर प्रश्न आता है इंद्रिय किसे कहते हैं । जिसने संसारी जीवों की पहचान होती है। इंद्रिय पांच प्रकार की होती हैं, जिसमें से गुरुदेव ने स्पर्श रचना ज्ञान चक्षु कर्ण के बारे में बताया। गुरुदेव द्वारा धर्म से जुड़ना एवं जीने का तरीका सिखाया जा रहा है।
संकलन अभिषेक जैन लूहाडीया रामगंजमंडी
