राज्यमंत्री राठखेड़ा ने ग्रामीणों से किया वादा निभाया, नलकूप खनन कार्य प्रारंभ

पोहरी। मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री बनने के बाद से सुरेश राठखेड़ा पोहरी विधानसभा में जनसमस्याओं के निराकरण एवं विकास के लिए कर्तव्यबद्ध नजर आ रहे हैं। राज्यमंत्री बने श्री राठखेड़ा को गिने चुने चार दिन ही हुए हैं, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ पोहरी विधानसभा की जनता से किए गए वादों को हर हाल में निभाने की ओर है। बुधवार को श्री राठखेड़ा ने पोहरी विधानसभा के करीब एक दर्जन गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्राम तिमानी में ग्रामीणों ने उनके सामने पानी की समस्या को प्रमुखता रखते हुए अपनी पीड़ा बयां की। तत्समय राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को दो दिन में बोर उत्खनन कराने का आश्वासन दिया, लेकिन राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा की तत्परता और लगन के चलते 24 घंटे से पूर्व ही गांव में बोर उत्खनन करने बोरबेल मशीन पहुंच गई। ग्रामीणों ने बकायदा पूजन करने के बाद बोर उत्खनन कार्य प्रारंभ किया गया। बोर उत्खनन कार्य के शुभारंभ से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

अब शमशानघाट पर पानी की समस्या से मिलेगी निजात-पोहरी में स्थित शमशानघाट पर विगत काफी समय पानी की समस्या बनी हुई थी। इस बात की जानकारी जब राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा को लगी तो उन्होंने तुरंत ही पीएचई के अधिकारियों को शमशानघाट पर बोर उत्खनन के लिए निर्देशित किया। इसके बाद ही मौके पर बोरबेल मशीन पहुंच गई। इस बोर का शुभारंभ राज्यमंत्री सुपुत्र जीत राठखेड़ा द्वारा पूजापाठ के साथ किया गया। इस मौके पर अमरसिंह यादव लोखरी सचिव, आबिद अली पीएचई के टीम के साथ जीतू राठखेड़ा के मित्रगण मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.