भीषण गर्मी के बीच शिवपुरी जिले में स्कूल खुले, बच्चे परेशान


शिवपुरी -मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों में छुट्टियां घोषित नहीं की गई हैं, जबकि कुछ जिले मे कलेक्टर ने 1-8 कक्षा के बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी है लेकिन शिवपुरी जिले मे अभी तक बच्चों की छुट्टियां कलेक्टर शिवपुरी द्वारा घोषित नहीं की गई है जबकि ग्वालियर जिले मे यहाँ अवकाश घोषित हो गया है
जिससे छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसे हालात में बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिवपुरी जिले मे इन दिनों सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे होने लगते हैं। दोपहर में तपिश बढ़ जाती है। इसके बावजूद शिवपुरी जिले के कही भी समर वेकेशन घोषित नहीं किया गया है। टाइमिंग जरूर घटाई गई, लेकिन बच्चे दोपहर में ही घर पहुंच पाते हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.