पोहरी के मेन चौराहे पर भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

पोहरी। नगर के व्यस्ततम मेन चौराहे पर लगभग 3 बजे के बीच भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन दुकानें का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पोहरी में मेन चौराहे पर लल्ला होटल, पिंटू गर्ग की किराना दुकान और मोनू लक्षकार की मोबाइल दुकान में आग लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.