विधायक भारती ने सांकडे मंदिर के पास किया 12 लाख के सामुदायिक भवन का शिलान्यास-

पोहरी-विधायक प्रहलाद भारती ने  पोहरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत एबी रोड स्थित ग्राम पंचायत टेंहटाहिम्मतगढ के अंतर्गत प्राचीन सांकडे हनुमान मंदिर के समीप 12 लाख की लागत राशि के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। यहां विधायक प्रहलाद भारती की अनुसंशा पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सामुदायिक भवन स्वीकृत हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि पोहरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत एबी रोड पर गाराघार के पुल के समीप ही प्राचीन सांकडे हनुमान मंदिर स्थित है। यह मंदिर आसपास के कई ग्रामों की धार्मिक आस्था का केन्द्र भी है। यहां समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाते हैं। जिसके चलते यहां मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण की मांग जनता द्वारा विधायक भारती से की गई थी। जनता की इसी मांग पर विधायक भारती की अनुसंशा पर यहां सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति हुई है।  

शिलान्यास के अवसर पर विधायक भारती ने कहा कि जनता की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के माध्यम से 12 लाख की लागत के सामुदायिक भवन के निर्माण की स्वीकृति हुइ,र् जिससे आपकी मांग को पूरा किया है। सामुदायिक भवन के निर्माण उपरान्त इसका उपयोग धार्मिक, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यो में किया जा सकेगा। 

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विधायक भारती के साथ महंत श्यामदास जी, प्रेमदास महाराज, रामहेत गुर्जर, महवर सिंह, शिवसिंह, ऐवरन सिंह, सीताराम गुर्जर, गोपाल यादव, रामहेत धाकड, विधायक प्रतिनिधि डॉ. मंगल सिंह धाकड सहित ग्रामजन उपस्थित रहे


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.