रामू और तुष्मल भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

राजनीतिक हलचल-अंचल के दिग्गज नेतापुत्र अब चुनाव लड़ने को तैयार है। उनकी बढ़ती सक्रियता इस ओर इशारा कर रही है। राजनीतिक संवाददाता के मुताबिक तुषमुल सिंगरौली तो रामू मुरैना व दिमनी सीट से पहली बार विधानसभा पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
तुषमुल अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के सुपुत्र है। वह अपनी सादगी और मिलनसारिता के लिए जाने जाते है। उनके समर्थकों की लंबी फौज है। उड़ती उड़ती खबर है कि वह सिंगरौली से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है।खबरों के मुताबिक  पिछले दिनों खुद प्रभात झा और फिर तुषमुल झा यहां का दौरा कर चुके है। वहीं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बड़े सुपुत्र रामू भैया उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर के भी चुनाव लड़ने की अटकले हैं।
पिछले दिनों रामू भैया अपनी शादी को लेकर चर्चा का केन्द्र बन चुके है और अब चुनावों की बेला में भी वह अलग अंदाज में सामने आ सकते है। मुरैना व दिमनी से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें भी इसी का परिणाम है। सूत्रों के मुताबिक  अगर वह चुनाव लड़ते है तो यह राज्य में एक बड़ी खबर होगी। फिर भी नेतापुत्रों की लांचिंग के लिए अब सूबा तैयार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.