BIG-BREKING भाजपा विधायक के पिता कांग्रेस में शामिल


भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के एक युवा विधायक के पिता और मध्यप्रदेश के रीवा के पूर्व विधायक पुष्पराज ङ्क्षसह आज एक बार पुन: कांग्रेस में शामिल हो गए. रीवा रियासत के पूर्व महाराज पुष्पराज ङ्क्षसह इसके पहले कांग्रेस में ही थे।
वे कांग्रेस के टिकट पर लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीतकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. हालांकि बीच में उन्होंने कांग्रेस छोडक़र समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया था. उनके पुत्र दिव्यराज ङ्क्षसह वर्तमान में सिरमौर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि स्थानीय सर्किट हाउस में श्री गांधी की मौजूदगी में पूर्व विधायक पुष्पराज ङ्क्षसह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर श्री गांधी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया और मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह उपस्थित थे।
इससे पहले श्री ङ्क्षसह कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हो गए थे और सपा के ही टिकट पर उन्होंने रीवा से लोकसभा का चुनाव लड़ा था. चुनाव हार जाने के बाद उन्होंने सपा को भी छोड दिया था. बताया जा रहा है कि इसके बाद से वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक के रूप में कार्य कर रहे थे, लेकिन वे भाजपा में शामिल नहीं हुए थे. पिछले कुछ समय से उनकी फिर से कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.