आज मलखान सिंह पर बनी फिल्‍म रिलीज, देखने पहुंचे मंत्रीगण




ग्वालियर। मध्‍यप्रदेश में चम्बल के आत्मसमर्पित दस्यु मलखान सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'दद्दा मलखान सिंह' शुक्रवार को रिलीज हुई. ग्वालियर में आम दर्शकों के साथ ही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस फिल्म को देखने पहुंचे. तोमर दर्शकों के बीच में ही फिल्म देखने बैठे. इस मौके पर प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व दस्यु मलखान सिंह के साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही. केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि अंचल के कलाकारों की फिल्म है, लिहाजा उत्साह बढ़ाने पहुंचे हैं. वहीं मलखान सिंह का कहना है कि फिल्म में बागी बनने की असल कहानी को दिखाया गया है।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.