सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से गुम हुए 50000 रू कीमत के मोबाईल को इंदौर से आए हैण्डबाल टीम के कोच को किया सुपुर्द
फरियादी कार्तिक फेडर जो इंदौर संभाग की टीम के कोच के रूप में शिवपुरी में हो रही कि 64 वीं राज्य स्तरीय शालेय हैण्डबाॅल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। कल दिनांक 28.09.18 को फरियादी द्वारा अपना मोबाईल कहीं गुम होने की सूचना पुलिस कण्ट्रोल रूम में आकर दी।
पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि.(रे.) जितेन्द्र शाक्य ने तत्काल पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को सूचना से अवगत कराया, सूचना पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी को उक्त मोबाईल सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के माध्यम से ट्रेस करने के लिए आदेशित किया गया।
तत्काल पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी द्वारा फरियादी से पूछताछ कर जिन-जिन स्थानों पर गये थे व जिन स्थानों पर रूके थे उन सभी स्थानों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से विडियो फुटेज खंगाली गई। सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से जब ये खाना खाने के लिए मेस में गये थे उसी दौरान बाहर निकलते समय मोबाईल कहीं गिर गया।
सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से मोबाईल गुम होने वाले स्थान पर तत्काल पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी मय कोतवाली से आर. शकील खाॅन को साथ लेकर पहूंचे और उक्त मोबाईल को आस-पास तलाश किया, तो उक्त मोबाईल एप्पल कम्पनी का कीमत लगभग 50000 रू का मिला जिसे फरियादी द्वारा पहचाना करने पर फरियादी को सुपुर्द किया गया।
पूर्व में भी शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे कई प्रकरणों में आमजन व पब्लिक के लिए मददगार साबित हुए हैं।
