बड़ी खबर - पुलिस ने की अवैध कच्ची शराब पर कार्यवाही, पकड़ी 70 ली अवैध शराब

बामौर कलां।  पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पिछोर एस डी ओपी आर पी मिश्रा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में बामौर कलां थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को मुखविर द्वारा मिली सूचना पर दविश दी तो पटपरा मरघट के सामने प्लास्टिक की दो कट्टीयो में 70 ली कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम रामकुमार पुत्र कल्लू बंशकार उम्र 20 साल निवासी बामौर कलां बताया इसको गिरफ्तार कर थाना लाया गया आवकारी एक्ट 34 ए के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश जहा से जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.