शिवपुरी- कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज 193 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधीश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, एसडीएम शिवपुरी एल.के.पाण्डे उपस्थित थे।
जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर निराकरण की कार्यवाही की गई। जनसुनवाई में मुख्य रूप से बीमारी का उपचार, पेयजल की व्यवस्था, बिजली बिल, कुटीर, जमीन विवाद, खाद्यान्न पर्ची, गरीबी रेखा के बीपीएल कार्ड, राजस्व प्रकरण आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।