पोहरी- भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दिया है, चुनावी युद्ध के रणवीरों की घोषणा होने के बाद से एक तरफ उम्मीदवार अपनी तैयारी में जुट गए हैं उनके घर पर दिवाली मन रही है तो उन घरों में मायूसी छाई हुई जिन घरों से दावेदार थे, निराशा हाथ लगी तो इक्का-दुक्का लोग ही है जो उनको आश्वस्त करते दिख रहे हैं कि आने वाला समय आपका है ।
खबर इस समय पोहरी विधानसभा से है जहाँ भाजपा के एक प्रबल दावेदार माने जा रहे पंडित जी को टिकिट नहीं मिला है । बताया जा रहा है कि पंडित जी पोहरी के अलावा पिछोर से भी दावेदार माने जा रहे थे । राजनीतिक समीकरणों की समझ रखने वालों की माने तो पोहरी नहीं तो पिछोर पंडित जी के लिए पक्की सीट के तौर पर देखी जा रही थी लेकिन भाजपा की पहली सूची से पंडित जी का नाम नदारद देख समर्थकों को निराशा ही हाथ लगी । इतना ही नहीं जहाँ पोहरी से पार्टी ने दो बार के विधायक पर भरोसा जताया है तो पिछोर से पूर्व प्रत्याशी को एक बार फिर मैदान में उतारकर पंडित जी के लिए उम्मीद भी नहीं छोड़ी ।
अब पंडित को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि जब पंडित जी को न पोहरी मिली न पिछोर, ऐसे में पंडित जी निर्दलीय ताल ठोकेंगे या फिर पार्टी का झंडा लेकर टिकिट की दौड़ में प्रतिद्वंद्वी रहे व्यक्ति के लिए गली - गली और गाँव-गाँव जाकर मतदाता से विनय करेंगे । जो भी होगा पंडित जी चाणक्य दिमाग इस्तेमाल करके ही करेंगे तब तक लोग अपने अपने गुणा भाग में लगे हुए हैं ।
भाजपा के पंडित जी को न पोहरी न पिछोर तो अब..??
0
Saturday, November 03, 2018