मामी की लगेगी लॉटरी,सांसद या गवर्नर..??

राजनीतिक हलचल- प्रदेश की नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह यानी जगत मामी का टिकट आज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों की सूची में से काट दिया गया है। मामी को टिकट कटने का मलाल भी है और उन्होंने अपना आक्रोश आलाकमान को जता भी दिया है। वह टिकट कटने की खबर पर कल अचानक ही दिल्ली पहुंची और अपनी बात आलाकमान के समक्ष भी रखी।
लेकिन अब मामी को पार्टी नाराज भी नहीं कर सकती इसलिये उन्हें मुरैना सांसदी या किसी राज्य का गर्वनर का आश्वासन दिया गया है। अपनी भोली और भली महिला नेत्री मामी इस आश्वासन पर फिलहाल शांत हैं। खैर कुछ भी हो अपनी मामी की इस बात की तारीफ करनी पड़ेगी कि वह वास्तव में भली महिला है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी के कार्य निस्वार्थ किये और कभी किसी को परेशान भी नहीं किया और उन पर कोई भ्रष्टाचार के आरोप भी नहीं लगे। वह राजनीति की काजल की कोठरी में भी बेदाग रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.