शिवपुरी- शिवपुरी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिवपुरी जिले के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री शिवकुमार सालुनके, श्री पवित्रम् कुमार द्वारा आज विधानसभा निर्वाचन हेतु जिले में गठित विभिन्न समितियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने समीक्षा के दौरान एफ.एस.टी. (फ्लाइंग स्कोट दल) एमसीएमसी एवं व्यय लेखा टीमों द्वारा निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान बैठक में सीविजिल के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कमेटी द्वारा पेड न्यूज एवं समाचार पत्रों, समाचार चैनलों आदि पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों एवं खबरों पर पूरी निगरानी रखने के दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने एफ.एस.टी दलों द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुये व्हाट्सप ग्रुप-बनाकर आपस में जानकारी आदान-प्रदान करने के निर्देश दिये। प्रेक्षकगणों ने एमसीएमसी कमेटी, व्यय लेखा परीक्षण दल और एफ.एस.टी. (फ्लाइंग स्टोक दल) द्वारा किये गये कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। व्यय लेखा परीक्षण दल के नोडल अधिकारी श्रीमती छवि जैन, एमसीएमसी कमेटी