शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर ने आज नरवर जनपद पंचायत के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 18वीं बटालियन सतनवाड़ा बनाये गये चैक पोस्ट का भी निरीक्षण कर दल द्वारा वाहनों की कि जा रही जांच को भी देखा।
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक हिंगणकर ने आज नरवर जनपद पंचायत के तहत केरूआ नाका, नरवर एवं मगरौनी के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण