अब कमल के हुए गुड्डू

भोपाल। कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से पहले ही जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। उज्जैन से कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू बीजेपी में शामिल हो गए। कांग्रेस में वह काफी लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे थे। वह 1990 से कांग्रेस के मजबूत सिपाहियों में शामिल रहे हैं। बीजेपी के दिल्ली कार्यालय में कांग्रेस के कई और बड़े नाम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में अब नीतियों पर बात नहीं होती। उन्होंने दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच हुए विवाद की खबर पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब राजा और महाराज की पार्टी है। इसलिए उन्होंने अब पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है। बीजेपी उन्हें मालवा के किसी भी सीट से टिकट दे सकती है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। कांग्रेस गुड्डू को आलोट से टिकट देने पर राजी थी, लेकिन वह इस सीट के बजाए सावेर सीट से टिकट की मांग कर रहे थे। इसके अलावा वह अपने बेटे के लिए भी टिकट की मांग कर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.