अभिषेक जैन गांगड़तलाई- मुनि श्री समता सागरजी और ऐलक श्री निश्चय सागरजी महाराज का शनिवार सुबह गांगड़तलाई में मंगल प्रवेश हुआ। गांगड़तलाई में श्रद्धालुओं ने संताें की अगवानी की। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया और शोभायात्रा के रूप में मंदिर ले गए। संतों का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुनि समता सागरजी ने कहा कि यहां की धरा खूब शांति और सुकूनदायी है। यहां सभी देव विराजमान हैं। रविवार को गांगड़तलाई में विधान होगा।
मुनि श्री समता सागर जी महाराज का गांगड़तलाई में मंगल प्रवेश
0
Sunday, December 16, 2018
Tags