दमोह-श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 11 से 17 जनवरी तक तहसील ग्राउंड पर आयोजित होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष राकेश सिंघई, कार्यकारी अध्यक्ष अभय बनगांव, महामंत्री विमल लहरी ने बताया कि 20 से अधिक उप समितियों का गठन कर युवाओं एवं समस्त आयु वर्ग के रूचि वाले समर्पित सहयोगियों की टोलियां सक्रियता से अपनी-अपनी व्यवस्थाओं की तैयारियां कर रही हैं। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 परम पूज्य विद्यासागर जी महाराज के दमोह आगमन की संभावना समस्त नगरवासी श्रद्धालु भक्तजन बड़ी उत्सुकता से कर रहे हैं। उनके परम शिष्य परम पूज्य 1008 श्री योग सागर जी महाराज ससंघ का सागर से दमोह की ओर विहार चल रहा है। जयपुर से विशाल प्रतिमाएं दमोह पहुंचने वाली हैं। लगभग 50 से अधिक जिन बिम्बों की प्रतिष्ठा होगी। डॉ जेके जैन ने बताया कि जबलपुर नाका मंदिर की वेदी प्रतिष्ठा भी श्री नसिया जी मंदिर के साथ ही होगी। नगर के सभी जैन मंदिरों पर विद्युत सज्जा की गई है।
नगर के चौराहों व प्रमुख मार्गों की साज सज्जा की जा रही है। महापात्रों का चयन मुनि संघ के आगमन पर होगा। सकल समाज से महापात्र व सामान्य इंद्र-इंद्राणी का सौभाग्य प्राप्त करने की अपील की गई है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
पंचकल्याणक: व्यवस्थाओं के लिए 20 से अधिक उप समितियों का गठन किया तहसील ग्राउंड पर महोत्सव के लिए जोरों पर चल रहीं हैं तैयारियां
0
Friday, January 04, 2019
Tags