खानपुर-आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी खानपुर पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार रात्रि नृत्य नाटिका व भजन संध्या का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. गौरव जैन एवं गुरुकुल फेम दीपशिखा जैन ने अपनी प्रस्तुति में एक से बढ़कर एक भजनों प्रस्तुत कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा। इस मौके पर नृत्य नाटिका का भी प्रस्तुत कर जैन धर्म की महिमा बताई गई। समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यअतिथि सुशील कुमार मोदी थे। अध्यक्षता नई दिल्ली के सचिन जैन ने की। विशिष्ट अतिथि डीजे पारस कुमार जैन, बारां से अजय जैन व आरके जैन ने मंच को सुशोभित किया। दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ चांदखेड़ी खानपुर व संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा धार्मिक भजनों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। मंगलवार को विधि विधान के साथ आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
चांदखेड़ी जैन मंदिर पर नृत्य नाटिका का आयोजन
0
Wednesday, January 02, 2019
Tags