दमोह-संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से तहसील ग्राउंड पर गजरथ महोत्सव होने जा रहा है। शुभारंभ 11 जनवरी से होगा। शुक्रवार को सुबह असाटी वार्ड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज एकत्रित होकर आचार्य विद्यासागर जी महाराज का पूजन करेंगे।
योगसागर जी मुनिराज के प्रवचन आशीर्वाद के बाद 12 बजे घटयात्रा प्रारंभ होगी। महिलाएं मस्तक पर शुद्ध जल के कलश लेकर चलेंगी। भगवान के माता-पिता, सौधर्म इंद्र आदि सभी महापात्र रथों व हाथी-घोड़ों पर सवार होकर चलेंगे। लगभग 50 से अधिक भगवान की प्रतिमाएं भी जुलूस की शोभा बढ़ाएंगी। घटयात्रा नन्हे मंदिर से प्रारंभ होकर घगट चौराहे, घंटाघर, अस्पताल चौराहा होते हुए तहसील ग्राउंड में बने विशाल पंडाल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। शुद्ध जल एवं मंत्रोच्चार से पंडाल एवं वेदी की शुद्धि की जाएगी।
इसके अलावा मुनि महाराज के मंगलिक प्रवचन के बाद याग महामंडल विधान प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया के निर्देशन में एवं संगीत मंडल की स्वर लहरी के साथ प्रारंभ हुआ।
इसके अलावा शाम 7 बजे कार्यक्रम स्थल तहसील ग्राउंड पर महाआरती का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। सौधर्म इंद्र की इंद्रसभा एवं भगवान की माता को सोलह स्वप्न का सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।
ज्ञानमती माताजी का नगर आगमन आज
आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी का संघ सहित शुक्रवार सुबह 9.30 बजे नगर में मंगल प्रवेश दिगंबर जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर में होगा। आहारचर्या के बाद उनके दोपहर 2 बजे से मंगल प्रवचन पंचकल्याणक महोत्सव तहसील ग्राउंड के मुख्य पंडाल में आयोजित किए जाएंगे जिसमें हजारों भक्त आएंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
घटयात्रा व ध्वजारोहण के साथ आज से गजरथ महामहोत्सव शुरू,तीर्थंकर प्रतिमाएं आएंगी
0
Friday, January 11, 2019
Tags