शिवपुरी। जिले के बदरवास की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की गुना थाना क्षेत्र के कैंट में शनिवार को बिलौनिया से आगे ढाबे के पीछे झाडिय़ों में लाश मिली है। महिला की लाश की शिनाख्त कर ली गई है। बुधवार को दो युवक अस्पताल पहुंचे और महिला की शिनाख्त की। महिला शिवपुरी जिले के बदरवास की रहने वाली थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला से रेप के बाद उसकी हत्या कर शव को झाडिय़ों में फेंका गया है।
पुलिस ने शव मॉर्चुरी में रखवाकर मामला दर्ज कर महिला की शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी महिला का फोटो भिजवाया जिस पर बदरवास के महिला के परिजनों ने यह फोटो देखकर पहचान लिया।
जानकारी के अनुसार 4 दिन बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बुधवार को पुलिस शव को दफनाने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में बदरवास निवासी युवक गुना की नजूल कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ अस्पताल स्थित पुलिस चौकी पहुंचे।
वहां उन्होंने नगरपालिका के कर्मचारी से महिला की फोटो दिखाकर पूछा कि हम इसको ढूंढ रहे हैं। नपा के कर्मचारी ने बताया कि शवगृह में एक महिला की लाश राखी है। दोनों ने पुलिस के साथ शवगृह में जाकर देखाए तो महिला को पहचान लिया। कैंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त बदरवास की लक्ष्मी तोमर ; 40द्ध के रूप में हुई है। वह बदरवास में ब्यूटी पार्लर चलती थी। गुना सामान लेने के लिए आई थी। महिला का कुछ वर्ष पति से तलाक हो चुका है। महिला के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।