शिवपुरी। कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेबिनार कार्यक्रम 5 जून को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में रा.वि.सिं.कृ.वि.वि., ग्वालियर के निदेशक डाॅ.एस.एन.उपाध्याय एवं चरागाह एवं वन चारागाह प्रबंधन आई.जी.एफ.आर.आई, झांसी के प्रधान वैज्ञानिक सह विभागाध्यक्ष के डाॅ.आर.व्ही.कुमार द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन एवं व्याख्यान दिया जायेगा। पर्यावरण हितेषी फसल सुरक्षा तथा अनुपयोगी/खाली पड़े भूखण्डों पर वन चारागाह विकास के बारे में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। किसान बंधु एवं जन सामान्य से अनुरोध किhttps://meet.google.com/ezo. qzwn.tqh लिंक से जुड़कर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते है।
