शिवपुरी। मध्य प्रदेश केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा जी के निधन पर सेन समाज शिवपुरी ने दुख व्यक्त किया। जिले के सेन समाज ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. नंदकिशोर वर्मा को श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेन समाज संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद सेन ने बताया स्व. वर्मा के निधन से सेन समाज में शोक की लहर है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रिंकू सेन ने बताया कि नाई की बागीया स्थित नारायणी माता मंदिर पर उपस्थित होकर स्व. वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बैठक लेकर स्व. नंद कुमार वर्मा के कार्यों को याद किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने कहा स्व. नंद किशोर वर्मा जी सचमुच एक कर्मयोगी थे। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण समाज के कल्याण के लिए दिया। वे दिन-रात देश प्रदेश घूमकर समाज को संगठित करने और उनमें जागृति लाने का काम करते रहे। उनका संघर्ष, त्याग और सेवाकार्य सेन समाज के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनका ऐसे जाना एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर भारतीय सेन समाज शिवपुरी जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद सेन मड़ीखेड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, पूर्व अध्यक्ष धनीराम सेन (धन्नू) युवा अध्यक्ष ललित श्रीवास रमेश सेन ,सुरेश सेन मातादीन सेन ,महेश सविता, तरुण सेन, महेंद्र सेन, दयाराम नापित, अशोक सेन हरर्ई, विजय सेन, नीरज, राकेश, इंजी.दिनेश सेन, नीरश, रिंकू सेन , संजय, दिनेश , अशोक बछौरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
