शिवपुरी-मौसम चुनावी है और ऐसे में हर कोई चुनावी रंगों में रंगा नजर आ रहा है तो फिर इस मौसम में वैवाहिक आयोजन करने वाले कैसे पीछे रहते, उन्होंने भी लगे हाथों इस चुनावी वैतरणी में डुबकी लगाने का मन बना डाला और अपने यहां आयोजित होने वाले शादी समारोह को पूरी तरह चुनावी रंग देने का तानाबाना रच डाला। जी हाँ हम बात कर रहे हैं कोलारस के ग्राम डहरवारा की, जहां एक भाजपा नेता ने अपनी बहन की शादी के कार्ड को पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगवा दिया। विवाह चूंकि किरार समाज में होना है तो इस कार्ड में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उनकी पत्नि साधना सिंह का फोटो भी जड़वा दिया। यहां बता दें कि यह शादी का कार्यक्रम जिस दिन आयोजित किया जाएगा उसी दिन गुना-शिवपुरी संसदीय सीट सहित अंचल की कई सीटों पर मतदान होगा।
मिली जानकारी के अनुसार के ग्राम डहरवारा निवासी भाजयुमो कोलारस मण्डल के जिला मंत्री गिर्राज प्रताप सिंह किरार की बहन रश्मि किरार की शादी मतदान की तारीख 12 मई को होना तय हुई है। गिर्राज प्रताप सिंह किरार भाजपा के नेता हैं तो उन्होंने मतदान की तारीख के दिन अपने यहां होने वाली शादी को भाजपा के रंग में रंगने का कोई मौका नहीं छोड़ा और पूरे कार्ड में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल का बॉर्डर छपवा दिया। शादी के कार्ड में कमल का फूल ही नहीं कमल दल के वरिष्ठ नेता और म.प्र. के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नि साधना सिंह का फोटो भी छपवा दिया। इस कार्ड में भाजपा के स्लोगन कहो दिल से भाजपा फिर से भी लिखा हुआ है।

-आशीर्वाद के रूप में भी मांगे भाजपा को वोट
भाजपा नेता गिर्राज प्रताप सिंह किरार ने अपनी बहन की शादी के कार्ड में वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने का जो आग्रह किया है उसमें भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर वर-कन्या को आशीर्वाद प्रदान करने की माँग की है।
-मीठी मनुहार में भी किया मतदान का आह्वïान
शादी के कार्ड में अमूमन छोटे बच्चों की ओर से आमंत्रण के लिए जो मीठी मनुहार की जाती है उसे भी भाजपा नेता द्वारा छपवाए इस कार्ड को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की गई है, उन्होंने अपने घर के छोटे बच्चे काव्या और आरोही के माध्यम से मनुहार की है कि सुबह उठकर 7 बजे वोट डालने जाना है, शाम को 5 बजे हमारी बुआ की शादी में आना है....काव्या, आरोही। कुल मिलकर कोलारस विधानसभा सहित जिले भर में यह कार्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है