पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत को लेकर पत्रकार संघ ने ए एसपी को सौपा ज्ञापन




शिवपुरी -; पत्रकार संघ की शिवपुरी व करैरा इकाई द्वारा एएसपी को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत व धमकाकर उन्हें कवरेज करने से रोकने वाले तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग की.
हाल ही में शिवपुरी जिले में ऐसा देखा जा रहा है कि जब कोई पत्रकार नल जल अथवा अन्य ग्रामीण योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार का कवरेज करने का प्रयास करता है तब कुछ भ्रष्ट लोग कई प्रकार से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर और अन्य अधिकारियों पर इस माध्यम से प्रभाव बनाकर पत्रकार के खिलाफ विभाग अथवा थाने में झूठी शिकायत कर प्रकरण दर्ज करवाने का प्रयास करते हैं, ताकि उस पत्रकार अथवा पीड़ित व्यक्ति को उनके खिलाफ शिकायत करने अथवा समाचार प्रकाशित करने से रोका जा सके*।



ऐसा ही एक प्रकरण हाल ही में सामने आया है जब जिले के आदर्श ग्राम सिरसौद में नल जल योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन और सीसी रोड निर्माण साथ ही सूचना अधिकार की वास्तविकता बताने का प्रयास कर रहे पत्रकार राज कपूर एवं दारा सिंह पर कवरेज ना करने का दबाव बनाने के लिए राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर अपने खिलाफ होने वाली कार्यवाही से भयभीत सरपंच पति अतर सिंह लोधी, सचिव रविंद्र सिंह ने पत्रकार पर झूठे एवं मनगढंत व पैसे मांगने जैसे आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन अमोला थाने दिया गया था
ज्ञापन के माध्य्म से पत्रकारों ने इस प्रकार के तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए सरपंच पति व सचिव पर सख्त कार्यवाही की मांग की व पंचायत घोटाले की जांच की मांग की है
वही ए एस पी ने तुरंत मामले पर संज्ञान लेते हुये अमोला थाने को तत्काल प्रभाव से सरपंच पति व सचिव पर कार्यवाही के निर्देश दिये
करैरा के पत्रकारों ने भी समूचे मामले मैं कड़ी कार्यवाही करते हुये जिला कलेक्टर को एक शिकायत प्रेषित करते हुये सिरसौद पंचायत संधारित रिकॉर्ड जिसमे सरकारी खाते से भरत की गई राशि एवं सलग्न किये गए बिल बाउचरो की दल गठित जांच कराने एवं पत्रकारों को पुलिस कार्यवाही की धमकी देकर दवाब बनाने के मामले मैं करैरा के पत्रकारों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्यवाही की मांग की है अन्यथा पत्रकार लोग आन्दोलित होकर सामूहिक विरोध करने के लिये विवश होंगे
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.