छिमछिमा वाले हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कल होगा विशाल भंडारा



 पोहरी। पोहरी क्षेत्र के प्रसिद्ध छिमछिमा वाले हनुमान मंदिर पर इन दिनों भक्ति और श्रद्धा की अनोखी बयार बह रही है। 17 मई से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। कथा का समापन आज 24 मई को होगा, जिसके उपलक्ष्य में आज विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

प्रख्यात कथा वाचक पंडित आचार्य हिमाचल जैमनी वमरा वाले पंडित जी अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा वाचन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं। कथा पांडाल में सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भजन-कीर्तन, भगवान की महिमा और धार्मिक वातावरण से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन चकराना परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजनकर्ता पूर्व सरपंच लखपत सिंह धाकड़ एवं पार्षद मुकेश धाकड़ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, प्रसादी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की गई हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.