पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में राहुल धाकड़ ने प्रदेश में पाया 19वां स्थान, पोहरी का बढ़ाया मान



पोहरी। पोहरी नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा के देवर एवं नेपाल सिंह वर्मा के भाई राहुल धाकड़ ने मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेशभर में 19वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है।

राहुल धाकड़ ने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से पोहरी क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। स्थानीय लोगों ने राहुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

परिवारजनों ने बताया कि राहुल शुरू से ही मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.