36 घंटे में 25 लाख की चोरी का खुलासा करने पर पुलिस टीम का हुआ सम्मान
पोहरी। नगर में पार्षद नीतू शर्मा के घर हुई लगभग 25 लाख रुपये की चोरी का मात्र 36 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गया माल बरामद करने पर पोहरी पुलिस की सराहना की जा रही है।
इसी क्रम में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी रवि चौहान एवं उनकी पूरी पुलिस टीम का माल्यार्पण कर सम्मान किया। विधायक ने पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराधों के शीघ्र खुलासे से आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने पूरी टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
