वन परिक्षेत्र बेहरदा, अंतर्गत बीट बैराड़ में आज दिनांक 01/07/2026 को वन विभाग की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।
*कार्यवाही का विवरण:*
श्रीमान वन मंडल अधिकारी कूनो वन्य प्राणी वन मंडल श्योपुर * जी के कुशल मार्गदर्शन एवं *उप वन मंडलाधिकारी, पोहरी दक्षिणके निर्देशन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी बेहरदा श्री निखिलेश शर्मा के हमराह वन अमले ने कक्ष क्रमांक PF 707, बीट बैराड़ में दबिश दी। मौके पर वन भूमि पर अवैध रूप से बनी 4 झोपड़ियाँ पाई गईं।
टीम द्वारा तत्काल अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही करते हुए चारों झोपड़ियों को हटाया गया। मौके से लगभग 1/2 चचठा अवैध लकड़ी एवं 2 मोटर साइकिल जब्त की गईं।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. होतम पुत्र डालिया , उम्र 45 वर्ष
2. मुकेश पुत्र डालिया , उम्र 38 वर्ष
3. कान्हा पुत्र मोहरसिंह, उम्र 24 वर्ष
सभी निवासी ग्राम दरगवां शिवपुरी म. प्र./देवरी राजस्थान , जाति मोगिया
*सराहनीय भूमिका:*
इस पूरी कार्यवाही में वन परिक्षेत्र बेहरदा के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। टीम ने मुस्तैदी से कार्य कर वन संपदा की रक्षा की।
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33, 52 एवं म.प्र. वन अधिनियम के तहत प्राथमिक वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22113 / 09 दि. 01.07.26 दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
