पोहरी में धूमधाम से निकली महाराज अग्रसेन की रथयात्रा



पूर्व सरपंच एवं पार्षद मुकेश धाकड़ चकराना ने किया भव्य स्वागत, आरती कर लिया आशीर्वाद

पोहरी। पोहरी नगर में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे नगर में जयंती को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
शाम के समय अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया।

रथयात्रा के दौरान पोहरी मैन चौराहा स्थित अपने निज निवास पर पूर्व सरपंच एवं पार्षद मुकेश धाकड़ चकराना ने महाराजा अग्रसेन की रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन की आरती कर पूजा-अर्चना की गई तथा समाज एवं नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
रथयात्रा में अग्रवाल समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.