पोहरी। विकास संवाद और चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से सोमवार को पोहरी ब्लॉक के ग्राम मडखेड़ा में बच्चों और किशोर-किशोरियों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 38 महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में फील्ड कार्यकर्ता रामकिशन आदिवासी ने मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। वहीं, विकास संवाद के जिला समन्वयक अजय यादव ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया पर सावधानी और व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के महत्व को समझाया।
उन्होंने बताया कि पोहरी ब्लॉक के 15 गांवों में चलाया जा रहा यह अभियान आगामी चार महीनों तक जारी रहेगा। इसके अंत में उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों ने ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में अभिभावकों से सलाह लेने का संकल्प लिया।