योगेन्द्र जैन पोहरी-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रहा पी. के निर्देशानुसार तथा लोकसभा निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र-24 पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह एवं तहसीलदार लालशाह जगेत के निर्देशन में मिनी आई.टी.आई.कॉलेज पोहरी पर कर्मचारियों का चुनाव प्रशिक्षण 16 अप्रेल से 18 अप्रेल तक मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिदिन दो पालियों में प्रदान किया गया। प्रथम पाली का समय प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक का रखा गया। प्रशिक्षण की व्यवस्था पाँच कक्षों में रखी गई, जिनमें दो-दो कुशल मास्टर ट्रेनर्स को रखा गया। प्रति कक्ष में 40 प्रशिक्षणार्थियों के मान से 200-200 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दोनों पालियों में प्रतिदिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के आखिरी दिवस चार कक्षों में महिला एवं पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
सीयू में प्रदर्शित मैसेज एवं उनके निराकरण-
एसडीएम सिंह ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों में होने वाली संभावित त्रुटियों की जानकारी दी। तथा उनके निदान के वारे में बताते हुए कहा कि सीयू में त्रुटि 01 के प्रदर्शन पर वीयू का कनेक्शन चैक करें। तथा सीयू में त्रुटि 02/03 प्रदर्शन पर वीयू-2 या वीयू-3 का कनेक्शन चैक करें। सीयू में लिंक एरर आने पर केवल कनेक्शन ही चैक किया जाए। "वीवीपैट इज नोट रिस्पोंडिंग" आने पर आप समझ सकते हैं कि वीवीपैड के पीछे की ब्लैक नॉब ट्रांस्पोर्टेशन मोड में है, सीयू को ऑफ करके नॉब को वर्किंग मोड पर करने के बाद सीयू को ऑन किया जाए। और भी सीयू में प्रदर्शित एरर मैसेज के निराकरण बताए गए। जो पहली बार प्रशिक्षण ले रहे हैं वह मतदान के सभी बिन्दुओं को क्रमशः नोट करें, तथा उन्हें बार-बार पुनरावलोकन किया जाए जिससे कोई गलती न हो सके।
लोड कराया मत प्रतिशत एप-
प्रशिक्षण के मध्य कम्यूनिकेशन टीम द्वारा सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को मत प्रतिशत टेस्ट एप "सुगम्य एमपी एप" एण्ड्रॉयड मोवाइल फोन में लोड करवाते हुए उसकी जानकारी दी गई। कम्युनिकेशन टीम में प्रमुख रुप से जिला निर्वाचन की ओर से राजबाबू गुप्ता एवं नीतू तिवारी तथा एसएलआरएम पोहरी कम्युनिकेशन टीम से मनोज कुमार व्यास, गगन सिंह पॅवार तथा राम मनोहर राजे उपस्थित थे। नायव तहसीलदार आशीष यशवाल तथा धीरज परिहार द्वारा भी निर्वाचन संबंधी जानकारियाँ दी गई।
निर्वाचन शाखा से श्याम बिहारी वर्मा ने बताया कि मास्टर ट्रेनर्स जीएस गिल, एमके शर्मा, विजय ओझा, पातीराम आदिवासी, भॅवरसिंह धाकड़, सुदामा चूड़ीकार, अंशुल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, अशोक शर्मा, योगेश मोहन श्रीवास्तव एवं गिरीश गुप्ता द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विकास खण्ड शिक्षाधिकारी मोतीलाल खंगार एवं वीआरसीसी विनोद मुद्गल एवं नीरज गुप्ता प्राचार्य आईटीआई द्वारा प्रशिक्षण की उपस्थिति से लेकर प्रशिक्षण स्थल की संपूर्ण व्यवस्थाओं को देखा गया।