पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों ने सीखा मत प्रतिशत एप क्या है




योगेन्द्र जैन पोहरी। एसडीएम एवं निर्वाचक रजिष्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा क्षेत्र-24 पोहरी मुकेश सिंह के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (मिनी आईटीआई) पोहरी में कर्मचारियों को दिए जा रहे ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट प्रशिक्षण के अवसर पर कम्युनिकेशन टीम द्वारा पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों को बताया गया कि मतप्रतिशत एप क्या है? तथा मतदान के दौरान इसका उपयोग किस प्रकार से किया जाएगा।
     जिला निर्वाचन की ओर से अधिकृत राजबाबू गुप्ता, व नीतू तिवारी एवं पोहरी एसएलआर कम्युनिकेशन टीम से मनोज कुमार व्यास, गगन सिंह पवार तथा राममनोहर राजे ने सभी पीठासीन आधिकारी व मतदान अधिकारियों को समस्त कक्षों में जाकर सभी के एन्ड्रॉइड मोवाइल फोन में सुगम्य "मतप्रतिशत एप" डाउनलोड कराई गई। तथा शेष अधिकारियों को अपने-अपने मोवाइल फोन में डाउनलोड करने के लिए कहा। जिससे मतदान के दिवस डाटा एंट्री में किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े। लिंक से डाउनलोड करने के लिए भी एप लिंक नोट कराते हुए कहा कि इसे प्लेस्टोर में जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
     मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भी कम्युनिकेशन टीम का सभी कक्षों में पूर्ण सहयोग किया गया। तथा मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भी मतदान के प्रतिशत की गणना की प्रविष्टि के लिए मतप्रतिशत एप टेस्टिंग के बारे में बताया गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.