शिवपुरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शिवपुरी जिला इकाई की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा वर्ष 2026 के लिए कर दी गई है। संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा विधिवत आदेश जारी करते हुए शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी घोषित की गई। घोषणा के अनुसार अजेय राज सक्सेना को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन को सशक्त और सक्रिय संचालन देने के उद्देश्य से वरिष्ठ व अनुभवी पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संजय गुप्ता (बिलैया), प्रदीप गुप्ता, हरीश भार्गव, राहुल जाट, सैमुअल दास, सचिन राज भट्ट, दारा मोहम्मद खान, हनुमंत सिंह रावत एवं जयकुमार झा को मनोनीत किया गया है। महासचिव का दायित्व भानुप्रताप सिंह यादव को सौंपा गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में सोनू गोयल की नियुक्ति की गई है। सचिव पद पर सुनील रजक, कपिल मिश्रा, मोनू चतुर्वेदी, धर्मेंद्र जाटव, विकास दंडोतिया, देवेंद्र परमार, नासिर खान, बविता परमार, अरशद अली, संतोष शर्मा, दीपेंद्र पाल, अजय श्रीवास्तव, अनिल कुशवाह एवं मनोज धाकड़ को शामिल किया गया है। डिजिटल गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण के लिए संयोजक/आईटी सेल प्रभारी के रूप में रोहित बंसल और पुनीत शाक्य को जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त संगठन में सदस्य के रूप में लोकेन्द्र सेंगर, वीरेन्द्र चौधरी, केदार सिंह गोलिया, योगेन्द्र जैन, उत्कर्ष भार्गव, विनोद सिकरवार, कुलदीप आर्य, इमरान खान, सुनील नगेले, राजा शर्मा कटारे तथा सुरेन्द्र रावत को शामिल किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि यह टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक मजबूती तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
