जांच करवा लीजिए, गलती हुई तो स्वयं दूंगा इस्तीफा” — थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान

रन्नौद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने अपने कार्य और आचरण को लेकर खुलकर व बेबाक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और किसी भी स्तर पर निष्पक्ष जांच करवाई जा सकती है।
सब इंस्पेक्टर चौहान ने यह भी कहा कि यदि जांच में उनकी कोई भी गलती सामने आती है, तो वे स्वयं अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उनका यह बयान उनकी पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि तथ्यों और जांच के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचना चाहिए, न कि अफवाहों के आधार पर।
बताया जाता है कि रन्नौद थाना प्रभारी श्री चौहान की कार्यशैली हमेशा से निर्विवाद, अनुशासित और पारदर्शी रही है। उन पर लगाए जा रहे बेबुनियादी आरोपों से पहले तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की निष्पक्ष पड़ताल से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकती है। बिना प्रमाण आरोप लगाना न केवल अनुचित है, बल्कि जिम्मेदार प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
चाहे छोटी जिम्मेदारी हो या बड़ी, श्री चौहान हर दायित्व को संतुलन, संवेदनशीलता और समन्वय के साथ निभाने के लिए जाने जाते हैं। बेहतर पुलिस कार्यप्रणाली में माहिर अधिकारी के रूप में उनकी छवि साफ़ और सुदृढ़ रही है।
👉 तथ्य सामने आने दें—अफवाहों से नहीं, सच से न्याय हो।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.